फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छह दिसंबर के विरोध में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बंद रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छह दिसंबर को अयोध्या में हुई घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काला दिवस मनाया। इस दौरान दालमंडी, हड़हासराय समेत कई इलाकों में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। वहीं, पुलिस और एलआईयू भी सक्रिय रहीं। सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए डीसीपी काशी जोन की पुलिस ने चक्रमण कर मुस्लिम व्यापारियों से संवाद किया।
विज्ञापन

दालमंडी और हड़हा सराय, नई सड़क जैसे संवेदनशील इलाकों में सुबह से ही पुलिस फोर्स चक्रमण करती रही। संकरी गलियों से लेकर सड़क पर पुलिस का गश्त देर शाम तक जारी रहा। मुस्लिम व्यापारियों ने दालमंडी समेत अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में बैठक कर छह दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाया। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम के निर्देश पर एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय और दशाश्वमेध थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने फोर्स के साथ दालमंडी में गश्त किया। इस दौरान हिदायत दी गई कि यदि कोई माहौल बिगाड़ने और आपसी सौहार्द में खलल डालते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, वरुणा और गोमती जोन में भी पुलिस फोर्स सुबह से लेकर देर शाम तक अलर्टमोड में रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें