फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा, सड़क पर जाम, कैसे चलें राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। महराजगंज-चौरी मार्ग के ममहर बाजार में दुकानदारों ने सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। कभी कभी तो वाहन चालकों और व्यापारियों से तू-तू-मैं-मैं हो जाती है। पुलिस-प्रशासन की ओर से ठोस कदम न उठाए जाने से अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

चौरी-महाराजगंज मार्ग नेशनल हाइवे से जुड़ता है। जिससे वाहनों का आवागमन अधिक होता है। मार्ग पर स्थित ममहर बाजार क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। आसपास के 50 से अधिक गांव के लोगों का इस बाजार में जरूरी काम से प्रतिदिन आना जाना रहता है। शुक्रवार और सोमवार को बाजार का दिन होने से भीड़ अधिक हो जाती है। पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए बाजार में सड़क किनारे इंटरलॉकिंग पटरी बनी हुई है, लेकिन कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे आवागमन में परेशानी होती है और जाम भी लग जाता है। ओमप्रकाश तिवारी, राकेश दुबे ने बताया कि बाजार में बैंक, दो एटीएम के साथ ही दर्जनों प्राइवेट चिकित्सालय और विद्यालय भी हैं। सड़क की पटरियों पर हो रहे अतिक्रमण समस्या का कारण बन रहे हैं। पुलिस-प्रशासन से पटरी से अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें