चौबेपुर। क्षेत्र के उमरहां नहर के स्वर्वेद महामंदिर मोड़ के पास बुधवार रात बारिश के दौरान बिजली के खंभे में करंट उतरने से दुकानदार सचिन मोदनवाल (26) की मौत हो गई। सैदपुर, गाजीपुर निवासी सचिन मोदनवाल (26) पुत्र प्रमोद मोदनवाल ठेले पर दुकान लगाता था। बारिश के बीच उनका हाथ बिजली के खंभे से छू गया, जिसमें पहले से करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि बारिश के कारण बिजली के खंभे में करंट उतर गया था, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। संवाद