फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अवैध वसूली की शिकायत पर शिवपुर थाने का चालक निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Sat, 14 Oct 2023 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अवैध वसूली सहित अन्य आरोपों से घिरे शिवपुर थाने के चालक विजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया। साथ विभागीय जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के निर्देश पर डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने की है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध वसूली सहित अन्य आरोपों से घिरे शिवपुर थाने के चालक विजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया। साथ विभागीय जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के निर्देश पर डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने की है। पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी कि शिवपुर थाने में चालक के पद पर मुख्य आरक्षी विजय कुमार पांडेय वर्षों से तैनात है। जो वाहन पुलिस जब्त कराकर शिवपुर थाने में खड़ी कराती है, उसका निजी उपयोग करता है। उनके पार्ट्स निकाल लेता है। सादे कपड़े में घूमकर वसूली करता है।

विज्ञापन


आरोपों के समर्थन में वीडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई थी। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिलने पर शिवपुर थाने के चालक को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें