फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रेमचंद और मेरा लेखन पर शिवमूर्ति देंगे व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान (लमही) कल से राजभाषा माह पर कहानी पाठ और वक्तव्य की शृंखला शुरू कर रहा है। इसमें प्रेमचंद की परंपरा या कहानी विधा में बेहतर लेखन करने वाले कथाकारों को समय-समय पर आमंत्रित किया जाएगा। वे प्रेमचंद जी की जन्मस्थली पर कहानी का पाठ करेंगे। इस क्रम की शुरुआत शिवमूर्ति के कहानी पाठ ‘सिरी उपमा जोग’ से की जा रही है। वह ‘प्रेमचंद और मेरा लेखन’ विषय पर वक्तव्य देंगे। संस्थान के समन्वयक प्रो. नीरज खरे ने बताया कि वार्षिक अकादमिक कैलेंडर-2026-27 के अनुसार हर महीने कई अकादमिक और साहित्यिक कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने के लिए संस्थान का वर्किंग ग्रुप कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें