एसजीएफआई की राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी के शिवेश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। कराटे संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे बारामती में खेली गई। इसके अंडर-19 बालक वर्ग में 54 किग्रा भार वर्ग में शिवेश ने विभिन्न राज्यों और स्कूली टीमों को जोरदार टक्कर दी। फाइनल में राजस्थान के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी के प्रदर्शन पर राज्य कराटे संघ के महासचिव जसपाल सिंह, कोच महेश गुप्ता, अरविंद यादव ने शुभकामनाएं दीं।