जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शिवदयाल यादव और महिला वर्ग में मंतसा इकबाल चैंपियन बने। रामाज्ञा सिंह की स्मृति रविवार को कैरम जिला स्तरीय क्रम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ।
इससे पहले पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में यूपी के शीर्ष खिलाड़ी शिवदयाल यादव ने पूर्व जिला चैंपियन अश्वनी चक्रवाल को 25-17, 8-21 और 25-11 से, उपविजेता गौरव गुप्ता ने कृष्णदयाल यादव को 25-11, 25-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला वर्ग के सेमीफाइनल में अंजलि केशरी ने जिले की शीर्ष खिलाड़ी रितंभरा को 25-9, 12-24 और 19-10 से, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंतसा इकबाल ने पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन कामना गुप्ता को 24-9, 18-22 और 20-14 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद फाइनल मुकाबले में शिवदयाल ने गौरव गुप्ता को 25-01, 8-20, 21-20 से और मंतसा इकबाल ने अंजलि केशरी को 23-4 11-22 और 25-14 से हराया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कैरम संघ के प्रधान संरक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को ट्राफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।