फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय हुई काशी: स्वर्णमंडित मंडप में होगा बाबा विश्वनाथ का विवाह, 45 घंटे जागकर भक्तों को देंगे दर्शन

Sat, 18 Feb 2023 09:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद मंदिर को 60 किलोग्राम सोने से मंडित कराया गया है। 18 फरवरी को मंगला आरती के बाद से बाबा विश्वनाथ अगले 45 घंटे तक जागकर भक्तों को दर्शन देंगे। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर स्वर्णमंडित मंडप में बाबा विश्वनाथ का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद मंदिर को 60 किलोग्राम सोने से मंडित कराया गया है। 18 फरवरी को मंगला आरती के बाद से बाबा विश्वनाथ अगले 45 घंटे तक जागकर भक्तों को दर्शन देंगे। 
विज्ञापन

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की एक झलक पाने के लिए रात से ही भक्तों की लंबी कतार लगी है। काशी के सभी शिवालयों में आज उत्सव मनाया जा रहा है।

खुले मंदिर के कपाट
3:30 बजे मंगला आरती के पूर्ण होने पर खुले मंदिर के कपाट
06 लाख से अधिक शिवभक्तों के बाबा दरबार में हाजिरी लगाने का है अनुमान
45 घंटे तक लगातार बाबा विश्वनाथ देंगे शिवभक्तों को दर्शन
04 प्रवेश द्वार से भक्तों को मिलेंगे बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन

 
विज्ञापन

बाबा शिव की बरात - फोटो : अमर उजाला
आज शिव की नगरी शिवभक्तों से बम-बम रहेगी। बाबा विश्वनाथ के धाम में भक्तों के दर्शन का नया रिकॉर्ड बनेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के भीड़ प्रबंधन के लिए धाम के चौक क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कतार लगाई गई है। गोदौलिया से मैदागिन तक जगह-जगह स्टील की बैरिकेडिंग की गई है और बांस-बल्लियों को भी गलियों के मुहाने पर लगाया गया। 

शिवगण लगाएंगे जी-20 के राष्ट्राध्यक्ष का मास्क
 शिव बरात में जी-20 के राष्ट्राध्यक्ष का मास्क लगाकर और झंडा लेकर शिवगण शामिल रहेंगे। 15 फीट लंबा और आठ फीट ऊंचा जी-20 का प्रतीक चिह्न भी बरात के साथ ही चलेगा। ये पहला मौका होगा जब शिव बरात के 41वें साल में प्रतीक शिवलिंग के स्थान पर पंचबदन शिव प्रतिमा को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें