फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिवाजीत ने साल्तो दांव लगाकर जीता वाराणसी कुमार का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंद केसरी साधो पहलवान स्मृति दंगल शिवपुर के चमाव स्थित अहिरान व्यायामशाला में खेली गई। इसमें नचनियाबीर अखाड़े के पहलवान शिवाजीत यादव ने साल्तो दांव लगाकर गया सेठ अखाड़े के चंदन यादव को 7-5 के स्कोर से हराकर वाराणसी कुमार का खिताब हासिल किया। कोच वेद यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ियों का वजन सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ। इसके बाद शाम तीन बजे से दंगल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसके विजेता पहलवान को मल्लू पहलवान की ओर से प्रतिवर्ष एक हजार एक रुपये दिया जाएगा। हारने वाले खिलाड़ियों को 400, 300 और 200 रुपये बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। निर्णायक की भूमिका वेद प्रकाश यादव, राजेश शर्मा और राजेश यादव ने निभाई। संचालन रामजीत और धन्यवाद ज्ञापन बनवारी पहलवान ने किया। अतिथियों का स्वागत आनंद पहलवान ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें