पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर पयागपुर में सप्त दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू हो गया। इससे पहले सोमवार को पयागपुर से भीमचंडी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े और बग्घी के साथ पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं। शिव शक्ति महायज्ञ के मुख्य यजमान अजय दुबे ने बताया कि यह आयोजन पुरुषोत्तम मास में हो रहा है, जिसका काशी में विशेष महत्व है। इस महीने में तीर्थ यात्रियों के लिए एक माह से महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है जो 17 जून को समाप्त होगा। महायज्ञ का आयोजन आचार्य वनवासी बाबा की देखरेख में हो रहा है। इनमें विजय शंकर पांडेय, कृपाशंकर त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य दर्शन यादव शामिल थे। ग्राम प्रधान अल्पना पांडे और आशीष पांडेय भी उपस्थित रहे।