फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिवसेना बनवाएगी श्रीराम का मंदिर, उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को करेंगे शिलान्यास'

Sat, 10 Nov 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना के उत्तर पप्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर सरकार बनाती है और इस मुद्दे को भूल जाती है। चुनाव आते ही उसे राम मंदिर की याद आती है। जबकि शिवसेना के एजेंडे में राम मंदिर का मुद्दा था ही नहीं, फिर भी बाबरी ढांचा शिव सैनिकों ने ही ढहाया था और मंदिर भी शिवसेना बनाएगी। इसका शिलान्यास 25 नवंबर को राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में करेंगे। प्रदेश प्रमुख मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के बाद एक धर्मशाला में प्रेसवार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन


  ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख के समर्थन में पूरे देश से शिव सैनिक अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर मामले में अदालती निर्णय के सवाल पर प्रदेश प्रमुख ने कहा यह मामला हमारी आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसमें अदालत नहीं, अपितु साधु-संत निर्णय लेंगे। शिवसेना ने भाजपा को इसलिए समर्थन भी दिया था कि अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण कराया जाए।

भाजपा ने सरकार बना ली, लेकिन मंदिर निर्माण भूल गई। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमले किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा यह मुद्दा राज ठाकरे का था, इसलिए उन्हें शिवसेना से निष्कासित किया गया। अब सेना ने बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों को संरक्षण दे रखा है।
विज्ञापन


शिव सेना में उनका एक बड़ा संगठन भी है। उन्हें पार्टी ने राज्यसभा में भी भेजा है। कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में संत सम्मेलन के बाद राम मंदिर निर्माण की दुश्वारियां दूर होंगी और राम मंदिर बनकर रहेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें