फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शाइन सिटी के आरोपियों ने खोली दूसरी कंपनी, फिर लूटने लगे, ईओडब्ल्यू ने किया आगाह

Thu, 10 Nov 2022 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ईओडब्लू वाराणसी सेक्टर के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के अनुसार गबन की आरोपी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम के सहयोगियों ने फर्जी कंपनी खोली है और फिर से लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबों रुपये गबन की आरोपी शाइन सिटी के आरोपियों ने पैंतरा बदल दिया है। नई कंपनी के जरिए नई स्कीमों के तहत लुभावने आफर देकर ठगी कर रहे हैं। ईओडब्लू की तफ्तीश में वाराणसी और चंदौली की कंपनी चिन्हित हुई है, जो स्कीम लांच कर व्हाट्सएप और यूट्यूब के जरिए लोगों को लुभावने आफर दे रही है। जमीन, फ्लैट समेत अन्य कई आफर दिए जा रहे हैं। वाराणसी में दो और चंदौली में एक कंपनी चिन्हित हुई है। किसी तरह के निवेश से ईओडब्लू ने आगाह किया है।
विज्ञापन


ईओडब्लू वाराणसी सेक्टर के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के अनुसार गबन की आरोपी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम के सहयोगियों ने फर्जी कंपनी खोली है और फिर से लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में राधामनी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एयरपोर्ट कासियाना, रूकमनी नगर, रूकमनी विहार और चंदौली में न्यू कासियान, रूकमनी नगर की स्कीम लांच की गई है। 

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इसमे में जोड़ा जा रहा है। तफ्तीश में सामने आया कि यह स्कीमों में गोरखपुर, वाराणसी, चंदौली क्षेत्र के रहने वालों को प्लाट लेने के उद्देश्य से पैसे निवेश कराए जा रहे हैं। राधामनी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लांच की हुई सभी स्कीमें शाइन सिटी ग्रुप आफ कंपनीज के जरिए ही की जा रही हैं। इस स्कीम में पैसा निवेश करना, जोखिम भरा है। इन स्कीमों का उद्देश्य पैसे को हड़प कर देश से बाहर ले जाना है।
विज्ञापन


50 मुकदमों की विवेचना कर रही ईओडब्लू वाराणसी
जमीन सहित विभिन्न स्कीम के तहत लुभावने आफर देकर अरबों रुपये लेकर फरार सीएमडी राशिद नसीम की कंपनी शाइन सिटी पर कुल 450 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 50 मुकदमों की विवेचना ईओडब्लू के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को मिली है। कैंट, सिगरा, रोहनिया, मंडुवाडीह, लालपुर-पांडेपुर समेत अन्य थानों पर 50
से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

1025 करोड़ का गबन, 56 आरोपी हुए गिरफ्तार

ईओडब्लू के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शाइन सिटी ने 58 स्कीम लांच की थी। तकरीबन 1025 करोड़ रुपये गबन किया गया। गबन का धन दक्षिण
अफ्रीका, यूएई समेत अन्य देशों में ले जाया गया। अब तक 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार राशिद नसीम के खिलाफ यूएई सरकार से प्रत्यर्पण के संबंध में ईओडब्लू ने भारतीय दूतावास आबूधाबी के माध्यम से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें