बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘साहस’ शुक्रवार से शुरू हुई। चार सौ मीटर दौड़ (महिला) में शिमला, प्रियंका और अनन्या रघुवंशी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो (पुरुष) में विकास, सर्वेश और यथार्थ ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ़ एसवीएस राजू, छात्र अधिष्ठाता डॉ. ऐके नेमा, डाॅ. रक्षित मौजूद रहे।