फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का कमरा बनेगा संग्रहालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहनाई के जादूगर और भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां जिस कमरे में रियाज करते थे, उसे नगर निगम की ओर से संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके घर और आसपास के इलाके का भी विकास किया जाएगा। बेनियाबाग से हड़हा सराय जाने वाले मार्ग पर भीखाशाह की गली स्थित उस्ताद का मकान आंशिक रूप से जर्जर अवस्था में है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि काशी में भारतरत्न और पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों की लंबी फेहरिस्त है। निगम ने योजना बनाई है कि पुरस्कार पाने वाले काशी के महान लोग जहां पैदा हुए, जहां रहते थे और जहां पढ़ते थे, उन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। इसके तहत सड़क, फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था और घर के मुख्य हिस्सों का विकास किया जाएगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें