फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...

विज्ञापन
वरुणा संध्या
विज्ञापन
छावनी परिषद और दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से नेहरू पार्क में वरुणा संध्या में शनिवार को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों ने कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा गायिका प्रिया और आराधना की युगल गायन की प्रस्तुति हुई। शुभारंभ राग मिश्र किरवानी में बंदिशें पेश कर किया। ठुमरी के बोल थे- मैंने तेरे लिए जग छोड़ा...। दादरा शैली में राग पहाड़ी प्रस्तुत किया। मीरा के भजन, ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन... से सराबोर कर दिया। हारमोनियम पर आनंद शंकर मिश्र, तबले पर गुरु पं. अनंग गुप्ता और नाल पर रौनक चौरसिया ने संगत दी। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलाकारों को सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन परिषद के अभियंता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर शहनाई वादक पं. दुर्गा प्रसन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें