फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विवि में शास्त्री प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाली शास्त्री प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।विवि प्रशासन ने परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक में यह निर्णय लिया है। परीक्षा स्थगित होने से छात्र और शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए पहली बार कंप्यूटर का प्रश्नपत्र लागू किया गया था। हैरत की बात यह थी कि किसी भी महाविद्यालय में न तो कंप्यूटर के शिक्षक हैं और न ही एक भी दिन कक्षाएं चली हैं। विश्वविद्यालय के टाइम टेबल जारी करने के बाद छात्र भी परेशान थे कि कंप्यूटर की परीक्षा कैसे देंगे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेकर कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने सोमवार को परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक बुलाई।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के अलावा शेष परीक्षाएं निर्धारित समय व तारीख 16 जून से संचालित की जाएंगी। वहीं, 21 को होने वाली परीक्षा 29 जून को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें