फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अष्ट भैरव ग्रंथ का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में अष्ट भैरव नामक ग्रंथ का विमोचन किया। यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ के सलधा में शंकराचार्य द्वारा दिए गए प्रवचनों का संकलन है। यह भगवान शिव के विभिन्न अवतारों पर आधारित है। शंकराचार्य की शिष्या साध्वी पूर्णांबा ने इन प्रवचनों के मुख्य अंशों को संकलित किया है। डॉ. रंजन शर्मा इस ग्रंथ के उप-संपादक हैं। इस रचना का प्रकाशन ज्योतिर्मठ प्रकाशन सेवालय द्वारा किया गया है। ग्रंथ विमोचन के बाद शंकराचार्य के शिष्य रमेश उपाध्याय ने अष्ट भैरव दर्शन यात्रा शुरू की। उन्होंने आठ समर्पित भक्तों के दल के साथ यह यात्रा प्रारंभ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें