रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा की ओर से मंडलाध्यक्ष सुनील बंसल का शुक्रवार को रथयात्रा के रेस्टोरेंट में स्वागत किया गया। उधर, नाटी इमली के बेसिक प्राइमरी पाठशाला के बच्चों को शिक्षण सामग्री के साथ ही दो कंप्यूटर दिए गए। सुनील बंसल ने कहा कि रोटरी शिवगंगा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा को ‘शान-ए- बनारस’ से नवाजा गया। रोटरी के अध्यक्ष रविनंदन तिवारी ने अध्यक्षता की। सचिव अजय कुमार ने पॉवर प्वाइंट से वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बच्चों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत पेश किया। स्वागत रोटरी शिवगंगा के संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह, संचालन अजय पांडेय व धन्यवाद अम्बरीश निगम ने किया। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, अरविंद विनोद अग्रवाल, ज्ञानेश सेठ, अनूप नागर, आलोक अरोड़ा, विष्णु जैन, गिरीश गुप्ता रहे।