फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रवींद्रपुरी में तोड़ दी सीवर की पाइप लाइन, फैला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रवींद्रपुरी इलाके में कार्यदायी एजेंसी ने निर्माण कार्य के दौरान सीवर पाइप लाइन तोड़ दी। इससे आस पास के इलाकों में सीवर फैल गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने जलकल से इसकी शिकायत की। बीते एक साल से रवींद्रपुरी-लंका मार्ग पर जल निगम की ओर से सीवर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। काम की रफ्तार धीमी होने के कारण तीन महीने पहले पूरा होने वाला काम अब तक नहीं हुआ है। कभी ब्रांच लाइन तो कभी मेन लाइन को लेकर दिक्कत आ रही है। इन दिनों खोदाई के दौरान सीवर की पाइप लाइन तोड़ दी गई। इससे आसपास सीवर बहने लगा। इस मार्ग पर 24 घंटे यातायात होने के बावजूद कार्यदायी एजेंसी ध्यान नहीं दे रही है। सीवर से चारों ओर बदबू फैल रही है। क्षेत्र के राकेश सिंह ने कहा कि यहां आए दिन खोदाई और पाइप डालने का काम चल रहा है। दिक्कत तब होती है जब सीवर सड़क पर बहने लगता है। जलकल सचिव ओपी सिंह ने कहा कि जानकारी मिलने पर वहां मरम्मत का काम हो रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें