वाराणसी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बुधवार को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 1.25 करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले सड़क नवनिर्माण, मरम्मत, इंटरलॉकिंग, पेयजल व सीवर से संबंधित चालू वित्तीय वर्ष की त्वरित निधि एवं पूर्वांचल निधि से स्वीकृत सात कार्यों का नारायणपुर वार्ड और सरसौली वार्ड में शिलान्यास व उद्घाटन किया।
इस दौरान राजर्षि मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पार्षद रोहित मिश्रा, पार्षद बलिराम कन्नौजिया, मोनू जायसवाल, विनोद, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो