वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में अपना दल (एस) के रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने शुक्रवार को सांसद आदर्श गांव कुरहुआ में 4.30 करोड़ के लागत की विभिन्न चयनित कार्यों का विधिवत हवन पूजन के साथ भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इसके तहत 3800 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग कार्य, 3200 मीटर सीवर का कार्य, 480 मीटर आरसीसी नाली, 5 हाई मास्ट, 20 सोलर लाइट, 10 डस्टबिन, 1 पेयजल उच्चीकरण, 10 सीसी कैमरा, 11 साइनेज, प्रधानमंत्री सामुदायिक भवन, बारात घर आदि विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। ब्यूरो