फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फोरलेन की उम्मीद के सात साल बीते, न निर्माण हुआ न बना प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोधना से चकिया तक फोरलेन के निर्माण की घोषणा की गई थी। इसके सात साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य तो दूर विभाग अभी तक प्रस्ताव भी नहीं तैयार कर सका है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियोें का कहना है कि अभी दस दिन बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में जहां पड़ाव से लेकर गोधना तक सिक्स लेन का निर्माण चल रहा है वहीं रक्षामंत्री के गृहक्षेत्र चकिया तक फोरलेन के निर्माण की खबर भी हवा में तैर रही है। अभी तक कोई कार्ययोजना तैयार नहीं हुई है वहीं दस दिन बाद तैयार होने वाले कार्ययोजना में सड़क की दूरी घटाकर गोधना से लेवा मोड़ कर दी गई है।
चकिया के लोगों को फोरलेन के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 2016 में ही लोगों की मांग पर गोधना से चकिया तक फोरलेन के निर्माण की बात कही गई थी। लेकिन सात वर्षों बाद भी लोक निर्माण विभाग निर्माण तो दूर प्रस्ताव तक नहीं भेज पाया है। अधिकारियों की माने तो अब पीडब्ल्यूडी नई कार्ययोजना तैयार करने में लग गया है जिसकी अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क को फोरलेन करने के लिए कार्ययोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। विभागीय सर्वे के बाद शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रवीण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें