फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक तैराकी में काशी के सात तैराकों ने जीते 15 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक तैराकी में वाराणसी के सात खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते। यह प्रतियोगिता खेल विभाग और यूपी तैराकी संघ की ओर से अयोध्या में हुई। ग्रुप चार में 4 गुणा 50 मीटर मिडले तैराकी में अविरल कुशवाहा कांस्य और 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में अविरल सिंह तोमर रजत, ग्रुप तीन बालक वर्ग के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तनिष्क ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग के 50 मीटर फ्रीस्टाइल में गार्गी सरदार ने रजत, 100 में कांस्य और 50 मीटर बटर फ्लाई में रजत पदक जीता। 200 मीटर फ्री स्टाइल में अनुष्का ने स्वर्ण, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक, इजा सिंह ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य, 50 मीटर में कांस्य और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्वर्ण और 100 मीटर कांस्य पदक और 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीता। श्वेता ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह, जिला तैराकी संघ के सचिव शंभू प्रसाद, कनाई चंद तालापात्रा, सत्यम शर्मा कविता वर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें