फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में ब्लैक फंगस के सात नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को बीएचयू में 7 नए मरीज मिले जबकि 24 घंटे में 5 मरीजों के ऑपरेशन भी किए गए हैं। इधर, बुधवार को नए पोस्ट कोविड वार्ड में भी सात मरीज भर्ती हुए। बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए 40-40 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड के भर जाने के बाद अब 80 बेड वाले नए वार्ड में भी मरीज भर्ती किए जाने लगे हैं। एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में 7 नए मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या 138 हो गई है। बताया कि 24 की मौत, 4 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब 110 मरीज इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें