फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शिवपुर में हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं का सात दिवसीय शिविर कंपोजिट विद्यालय मंगलवार को शिवपुर में शुरू हुआ। इस दौरान स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में बताया गया। मुख्य वक्ता पूजा सेठ ने कहा कि परंपरागत हस्तकलाओं के बारे में छात्राओं को जोड़ना होगा। इस बारे में अधिक से अधिक जानकारी जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं को डाई क्राफ्ट एवं रेजिन आर्ट का महत्व बताया गया। इसके बाद बांधनी कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। दूसरे सत्र में छात्राओं ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर की सफाई की। कार्यक्रम की शुरूआत एनएसएस ताली और लक्ष्य गीत के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें