फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पोर्टल पर सेशनल मार्क्स शून्य, ठीक कराने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के स्टूडेंट पोर्टल पर कुछ छात्रों के सेशनल अंक अपलोड नहीं हुए हैं और उनका मार्क्स शून्य दिख रहा है। यदि इसे सोमवार तक ठीक नहीं कराया गया तो फिर रिजल्ट पर यही अंक चढ़ा दिया जाएगा। रविवार को बीएचयू के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी एक चेतावनी में कहा गया है कि अपना सेशनल मार्क्स जांच कर विभाग को सूचित करें। इसे करा लिया तो ठीक नहीं तो सोमवार को शाम पांच बजे के बाद यही अंक पोर्टल पर लॉक कर दिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के बाद अंकों में बदलाव या अपडेट के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले संबंधित विभाग या संकाय को किसी भी त्रुटि की सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें