फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शहरी-ग्रामीण इलाकों में कल से शुरू होगा सीरो सर्वे, केजीएमयू भेजे जाएंगे सैंपल

Tue, 08 Jun 2021 12:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शरीर में एंटीबॉडी होने की रिपोर्ट आई थी। अब एक बार फिर 9 से 11 जून तक सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर में वाराणसी में कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी है, इसका सही आंकलन करने के लिए नौ जून से होने वाले सीरो सर्वे की तैयारी तेज हो गई है। शहरी और ग्रामीण इलाकों से आने वाले सैंपल पहले दीनदयाल अस्पताल में रखवाए जाएंगे। यहीं से उन्हें केजीएमयू लखनऊ में जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में भी शासन ने सीरो सर्वे कराया था, तब औसतन 22 प्रतिशत लोगों के शरीर में एंटीबॉडी होने की रिपोर्ट आई थी। अब एक बार फिर 9 से 11 जून तक सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.एसएस कन्नौजिया ने बताया कि तीन दिनों में 1392 लोगों के सैंपलिंग का लक्ष्य रखा गया है।

सभी जगहों से आने वाले सैंपल को दीनदयाल अस्पताल में रखवाया जाएगा और यहीं से उसे गाड़ी से केजीएमयू भेजा जाएगा। शहर में 13 जबकि ग्रामीण इलाकों में 18 इलाके चिन्हित हैं, यहां हर क्षेत्र से 24-24 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। सर्वे में लगे लोगों को आठ जून को इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें