फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के समधा निवासी रामबालक उर्फ लक्कड उम्र 35 वर्ष गांव के सामने सड़क के किनारे दोपहर में अचेत पड़ा था, जिसे देखने से लगता था कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे एसआई मक्खन पाल ने रामबालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रामबालक उर्फ लक्कड़ के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है उसकी शादी भी हुई थी लेकिन शादी के कुछ ही दिन के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक वह मानसिक रूप से कमजोर था। वह दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था। सोमवार की दोपहर उसका शव सड़क के किनारे देखा गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस के मुताबिक मृत्यु के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही ज्ञात हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें