रॉबर्ट्सगंज में भाजपा की ओर से वरिष्ठ नागरिक सम्मान में साहित्यकार अजयशेखर का सम्मान करती नपा अ
नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शनिवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। यह अभियान देशभर में 5 से 21 जून तक चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर एवं अर्जुनदास केशरी से मुलाकात कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा गरीब कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए जनसंपर्क किया गया। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि अभियान के माध्यम से आमजन तक सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद संजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अमन वर्मा आदि उपस्थित रहे।