फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राम के राष्ट्र धर्म पर संगोष्ठी, शांति और संरक्षण पर जोर

विज्ञापन
पातालपुरी मठ में पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद एवं विशाल भारत संस्थान द्वारा आयोजित श्रीराम - फोटो : 1
विज्ञापन
पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद और विशाल भारत संस्थान ने पांच अगस्त को पातालपुरी मठ में राम के राज्य विस्तार नहीं राष्ट्र धर्म की स्थापना विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की। इसमें राम की नीतियों को शांति, संरक्षण और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया गया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि राम की नीति सभी के संरक्षण की थी, किसी को मिटाने की नहीं। प्रज्ञा परमिता ने बताया कि राम ने लंका विजय के बाद भी विभीषण को राजा बनाया। उन्होंने राज्य विस्तार के बजाय शांति स्थापना और संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया। जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने कहा कि राम की नीति से विश्व में संघर्ष खत्म हो सकता है। विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव ने राष्ट्र धर्म को सर्वोच्च बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें