फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दस जुलाई से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू प्रशासन ने मंगलवार को सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। दस जुलाई से 14 अगस्त तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। ओपन बुक सिस्टम यानी विद्यार्थी घर बैठे ही परीक्षा देंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियां पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा के बाद मंगलवार को तिथियों का एलान कर दिया गया। परीक्षा नियंता कार्यालय के आदेश के अनुसार यूजी, पीजी टर्मिनल/ इंटरमीडिएट सेमेस्टर की परीक्षा 10 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी। पीएचडी कोर्स वर्क, यूजी, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स आदि की परीक्षा 11 से 14 अगस्त तक होगी। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि एंड सेमेस्टर की परीक्षाओं की समयसारिणी पोर्टल पर जल्द ही अपलोड कर दी जाएगी। तिथि, समयसारिणी सहित अन्य जानकारियां बीएचयू की वेबसाइट पर ली जा सकती हैं।
विज्ञापन

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां
परीक्षा से आधे घंटे पहले पोर्टल पर विद्यार्थियों को लॉग इन करना होगा।
प्रश्न पत्र भी पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
साढ़े चार घंटे की पूरी परीक्षा होगी, इसमें पेपर डाउनलोड करने, कॉपी अपलोड करने का समय भी शामिल है।
आठ प्रश्नों में छात्रों को किन्हीं चार सवालों के जवाब देने होंगे। कुल 70 नंबर के पेपर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें