कैंट रेलवे स्टेशन पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया पट्टी फटा देखकर एक यात्री ने शनिवार को रेलवे प्रशासन को ट्वीट किया। ट्वीट में यात्री ने तिरंगे के फटे हुए हिस्से का वीडियो भी पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि इसे जल्द से जल्द बदला जाए। यात्री कृष्णा ने उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक, पीएमओ और रेलमंत्री को भी टैग कर इसकी जानकारी दी।