फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: माध्यमिक शिक्षकों ने उठाया वेतन विसंगति का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिक्षकों के वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। कहा कि लंबे समय से मांग करने के बाद भी अब तक कई विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन भुगतान समय से नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा ट्रेजरी ऑफिसर से बात कर जल्द से जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला मंत्री अरविंद कुमार आदि ने कहा कि इस समय कई विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। बताया कि ट्रेजरी अधिकारी अभिषेक यादव ने जल्द ही वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान राजेश सिंह,डॉ.सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें