शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जिले में प्रवेश की प्रक्रिया का दूसरा चरण 7 मार्च को समाप्त हुआ। इसमें 1501 आवेदन स्वीकृत और 201 आवेदन अस्वीकृत हुए। वहीं, पहले चरण में लॉटरी से 7410 छात्रों का चयन किया गया। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे चरण में आवेदन 21 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चले। इसमें वाराणसी में कुल 1702 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से सत्यापन के बाद 1501 आवेदन स्वीकृत किए और 201 को खारिज कर दिया गया। ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से 989 बच्चों का चयन किया गया। वहीं, पहले चरण में 17476 आवेदन आए थे जिसमें से 9146 को अयोग्य घोषित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा।