चौबेपुर। वाराणसी–गाजीपुर मार्ग पर पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। घटना 24 जनवरी की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने साजिशन टक्कर मारी है। कल्याणपुर सारनाथ निवासी सुशील पांडेय मुहम्मदाबाद गाजीपुर से दवा लेकर वाराणसी लौट रहे थे। चौबेपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में सुशील पांडेय और उनकी पत्नी घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी स्कॉर्पियो से उनका पीछा गया था। इस बार जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी गई। थाना प्रभारी
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद