फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एससीओ प्रतिनिधियों व पर्यटकों ने किया सारनाथ का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
एससीओ के सदस्यों और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों ने शनिवार को तथागत की तपोस्थली का भ्रमण किया। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और लेखकों के दल ने सारनाथ में धमेख स्तूप के अलावा लल्लापुरा में हथकरघा से बुनाई व हस्तशिल्प की जानकारी ली।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शामिल होने आए पर्यटकों ने सुबह नौका विहार करते हुए शास्त्रीय संगीत का लुत्फ उठाया। इसके बाद कचौड़ी, सब्जी और जलेबी का स्वाद चखा। काशी विश्वनाथ धाम का भ्रमण करने के बाद पर्यटक सारनाथ पहुंचे। यहां पर्यटकों ने तथागत की प्रथम उपदेश स्थली का भ्रमण कर बुद्ध के शांति संदेशों के बारे में जानकारी ली। शाम को पर्यटकों ने बड़ा लालपुर में बनारसी जायका का लुत्फ उठाया। 11 दिसंबर को पर्यटक चुनार का किला, राजदरी, देवदरी के भ्रमण पर जाएंगे।
इंडिया को जानने के लिए बनारस घूमना होगा
उज्बेकिस्तान के सिराज्जूद्दीन रउफ माजिद ने बताया कि हेरिटेज सिटी वाराणसी बहुत सुंदर है। यहां आने से पहले ऑनलाइन माध्यमों से जो कुछ पढ़ा उससे कहीं ज्यादा देखने को मिला रहा है। बनारस घूमे बिना इंडिया घूमना अधूरा है। अब्दुर्राशुल ने बताया कि भारतीय संस्कृति बहुत समृद्ध है। हम यही जानते थे कि यह एक पुराना शहर है। यहां आने के बाद इसके बारे में पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें