वाराणसी। नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार से जिले के सभी विद्यालय खुल जाएंगे। बीते साल 23 दिसंबर से ठंड को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर इंटर तक के सभी विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद किया गया था। कक्षा 5 तक के विद्यालय 23 दिसंबर से बंद चल रहे थे। बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य होने से विद्यालयों को खोला जाएगा। ब्यूरो