फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: वाराणसी में इंटरमीडिएट तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद, भीषण ठंड से जन-जीवन प्रभावित

Thu, 05 Jan 2023 06:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बढ़ती सर्दी को देखते हुए समस्त बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। पहले यह आदेश पांच जनवरी तक ही था। जिसे अब दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण ठंड का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है। वाराणसी में बढ़ती सर्दी को देखते हुए समस्त बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के आदेश पर डीआईओएस डॉ गिरिश सिंह ने गुरुवार को 7 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए। पहले यह आदेश पांच जनवरी तक ही था। जिसे अब दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट तक के स्कूल बंद होने से छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। वाराणसी में सर्दी का यह आलम है कि लोग बेवजह घरों से निकलना उचित नहीं समझ रहे हैं। ठंड इतनी अधिक है कि रात की बात तो दूर दिन में ही कंपकंपी लगने लगी है। सूरज ने भी मुंह मोड़ लिया है। वाराणसी में इस सीजन में सबसे ज्यादा ठंडा दिन गुरुवार रहा।

आईएमडी लोकल वेदर के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। ठंड के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें