वाराणसी में ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। ठंड का असर ट्रेनों-विमानों के साथ ही शिक्षण संस्थानों पर भी हो रहा है। कोहरे और शीतलहर की वजह से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 24 जनवरी को बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्कूलों को बुधवार को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में छुट्टी के आदेश का कड़ाई से पालन किया जायेगा।
इसके साथ ही ठंड के चलते काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता भी स्थगित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब इस प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी को किया जाएगा।
बता दें कि वाराणसी जिले में कक्षा आठ तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदलने का निर्देश सोमवार को दिया गया था। ठंड के चलते सुबह 10 बजे से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन मंगलवार को घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि कक्षा आठ तक के स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे।
बता दें कि इससे पहले शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को 22 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित दिया था।