जिले में संचालित सभी बोर्ड के कक्षा 8 तक के विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। शुक्रवार की देर शाम बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि शीतलहर को देखते हुए विद्यालय में बच्चों के लिए छुट्टी की गई है। निर्वाचन कार्य होंगे। इसमें जिसकी ड्यूटी लगाई गई है उन्हें उपस्थित रहना होगा। 11 जनवरी को रविवार है इसलिए विद्यालय अब 12 जनवरी को खुलेंगे।