बाइक सवार युवकों ने घटना की जानकारी भदोही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौरी पुलिस ने छात्रा और आरोपी दोनों युवकों से पूछताछ की। इस बीच सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने छात्रा और आरोपी युवक को साथ लेकर थाने आई।
थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह के अनुसार प्रेम प्रसंग का मामला है, आरोपी युवक और छात्रा दोनों पूर्व परिचित हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।