फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ : शोध के लिए समाज शास्त्र में 65 और इतिहास में एक सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के हित में आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। छात्र-छात्राएं अब 12 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। समाज शास्त्र में सबसे अधिक 65 और इतिहास में सिर्फ एक सीट ही शोध छात्रों के लिए उपलब्ध है। 14 जनवरी तक शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के 36 विषयों में शोध के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा शास्त्र और अर्थ शास्त्र में 60-60 सीटें, हिंदी में 50, प्राचीन इतिहास में 30, मध्य कालीन व आधुनिक इतिहास में 40, मनोविज्ञान व शारीरिक शिक्षा में 20-20, दर्शन शास्त्र में 16, विधि, गणित, वनस्पति विज्ञान व अंग्रेजी में 12, मंचकला, भूगोल, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, प्राणी विज्ञान, शस्य विज्ञान, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन में 10-10, संस्कृत में आठ, सांख्यिकी में छह, पशु पालन व दुग्ध उत्पाद, कृषि अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी, पादप रोग विज्ञान, कीट विज्ञान, ललित कला व कृषि उद्यान में पांच-पांच, कंप्यूटर साइंस में चार, कृषि रसायन व प्रबंध शास्त्र में तीन, इतिहास में एक, पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ में चार सीटें शोध छात्रों के लिए रिक्त हैं।
कुलसचिव हरीशचंद ने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय के नियमित शिक्षक लिखित प्रवेश परीक्षा से मुक्त होंगे लेकिन साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। जेआरएफ, गेट व नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी प्रवेश परीक्षा से मुक्त होंगे। सामान्य व ओबीसी विद्यार्थियों के लिए 850 रुपये और एससी एसटी विद्यार्थियों के लिए 750 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विवि में 10 तक जमा करें शुल्क
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विद्या वारिधि (पीएचडी) प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 10 जनवरी तक शुल्क जमा कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र 10 जनवरी तक विभागों से ले सकते हैं। कुलसचिव केशलाल ने बताया कि 12 जनवरी तक विद्या वारिधि के लिए भरे गए आवेदन पत्र सभी संलग्नक के साथ शैक्षिक अनुभाग में जमा किए जा सकते हैं। पंजीकरण के लिए मौखिक परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें