फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डॉ. पूर्णमासी राय की चतुर्थ पुण्यतिथि पर संगोष्ठी में विद्वानों ने व्यक्त किए विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. पूर्णमासी राय की चौथी पुण्यतिथि पर बुधवार को एक विचारगोष्ठी हुई। इस अवसर पर शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण में डॉ. पूर्णमासी राय के अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया। मुख्य अतिथि शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने कहा कि डॉ. पूर्णमासी राय का जीवन शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने के लिए समर्पित रहा। बीएचयू के पूर्व आचार्य प्रो. अवधेश प्रधान ने कहा कि डॉ. पूर्णमासी एक प्रेरक शिक्षक और मूल्यों के संवाहक के रूप में थे। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय ने वैचारिक योगदान को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ते हुए रेखांकित किया। संगोष्ठी के अंत में डॉ. पूर्णमासी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें