जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार की देर शाम शासन की प्राथमिकता में शामिल भूसादान, जीरो पॉवर्टी, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री आदि की समीक्षा एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। डीएम ने भूसादान के प्रति प्रसन्नता जताते हुए कहा कि भूसा संग्रहण की प्रक्रिया की जा रही है। भूसा संग्रहण की दो प्रक्रियाएं हैं। पहला क्रय के माध्यम से और दूसरा दान के माध्यम से।
इसी क्रम में रविवार को मड़ियाहू तहसील में विधायक आरके पटेल, डीएम, सीडीओ ध्रुव खाडिया और रामपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने भूसा दान करने वाले दानदाताओं को अंगवस्त्रम, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिवकमल ग्राम पंचायत अड़ियार विकास खंड रामपुर द्वारा 20 क्विंटल पचरुखी गौशाला के लिए, सुशील कुमार ग्राम पंचायत गौधना ब्लाक रामपुर द्वारा 10 क्विंटल पुराजीवन गौशाला के लिए, बाबू राम ग्राम पंचायत पचवल द्वारा 15 क्विंटल सिधवन गौशाला के लिए, विजय नाथ सिंह ग्राम पंचायत सिधवन द्वारा 18 क्विंटल सिधवन गौशाला के लिए दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य कृषक, प्रधान व कोटेदारों द्वारा भी भूसा दान किया गया।
भूसा दान करने की अपील
रामपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने रविवार को रामपुर विकासखंड परिसर पहुंचे। उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों को गोवंशों लिए भूसा दान करने की अपील की। इसके पश्चात सिधवन गांव पहुचे, जहां रामकुमार ने 20 क्विंटल भूसा दान किया। डीएम ने किसानों को सम्मानित भी किया। ग्राम प्रधान और किसानों से भूसा दान देने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया। रामपुर मे लोगों ने कुल लगभग 50 क्विंटल भूसा दान किया। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में कुल 14 हजार क्विंटल भूसा का दान किया जा चुका है। मौके पर मड़ियाहूं विधायक डा. आरके पटेल, सीडीओ ध्रुव खाड़िया, एसडीएम मडियाहूं कुणाल गौरव, रामपुर ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।