फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: वाराणसी में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक, राम जानकी मठ में सहस्त्रार्चन

Sat, 19 Aug 2023 08:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन माह में संत पंजाबी महाराज के जन्मोत्सव पर मानव कल्याण के लिए शनिवार को वाराणसी के अस्सी स्थित राम जानकी मठ में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक व सहस्त्रार्चन हुआ। 
विज्ञापन
राम जानकी मठ में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह में संत पंजाबी महाराज के जन्मोत्सव पर मानव कल्याण के लिए शनिवार को वाराणसी के अस्सी स्थित राम जानकी मठ में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक व सहस्त्रार्चन हुआ। इस दौरान मानव जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। पं. उमाकांत याज्ञिक की आचार्यत्व में 11 वैदिक विद्वानों और बटुकों ने गणेश पूजन किया।

विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंगों का पंचामृत स्नान कराकर अंगवस्त्रम धारण कराया गया। सुगंधित फूलों, फलों, मिष्ठानों आदि नैवेद्य अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया गया। दिल्ली, मुंबई कोलकाता, चित्रकूट व प्रयागराज आदि शहरों से आए भक्तों ने दूध व बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा की। गुरु चरण पादुका पूजन किया गया।

मंदिर परिसर को बेला, गजरा, चंपा, कनेर व मदार आदि फूलों और कामिनी की पत्तियों से सजाया गया। मठ के व्यवस्थापक रामलोचन दास ने बताया कि काशी में सावन माह में भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। पार्थिव शिवलिंग के पूजन से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। रविवार को अनुष्ठान का समापन भंडारे से होगा। पूजन में सूरत के महामंडलेश्वर रामनरेश महाराज, शोभित राजन, यशवर्धन, अभिजीत, हर्षित, सिंघल, अजय अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रजत सहगल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें