फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सर्व सेवा संघ में सत्याग्रह जारी, लीगल टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व सेवा संघ भवन के राजघाट स्थित परिसर में रविवार को भी सत्याग्रह जारी रहा। संघ के संयोजक रामधीरज ने कहा कि जमीन का मालिकाना हक संघ के पास है। क्रय-डीड, चालान से जमा धनराशि की रसीद भी है। नगर निगम में जो टैक्स जमा होता रहा है, उसकी भी रसीद है। 63 वर्षों काबिज हैं, ऐसी दशा में रेलवे का यह दावा करना अनुचित एवं भ्रांति फैलाने वाला है। दूसरी तरफ, संघ ने वाराणसी सिविल बार एसोसिएशन से समर्थन मिलने का दावा किया। संयोजक ने कहा कि कानूनी पहलुओं की लड़ाई के लिए लीगल टीम बनाई गई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता भुवन मोहन श्रीवास्तव की अगुवाई में 11 अधिवक्ता शामिल हैं। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी, एसडीएम और रेलवे की ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा की है। संचालन डाॅ. अनूप श्रमिक ने किया। विरोध करने वालों में जागृति राही, जितेंद्र, गोपाल पांडेय, गीता शर्मा, रवि गुप्ता, संजीव, प्रदीप शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें