फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सारनाथ पुलिस ने चलाया साइबर अपराध जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सारनाथ साइबर पुलिस ने मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने सोशल मीडिया या अनजान लिंक के माध्यम से भेजे गए फर्जी ट्रेडिंग एप में निवेश न करने की सलाह दी। ऐसे एप के जरिये साइबर ठगी हो सकती है। उन्होंने बीमा के नाम पर लोन या सब्सिडी से संबंधित लिंक न खोलने को भी कहा। विदेशों में नौकरी के नाम पर आने वाले फर्जी ऑनलाइन प्रस्तावों से सावधान रहने की चेतावनी दी। साइबर सेल के उपनिरीक्षक राहुल यादव ने गंज, बरईपुर, खजुही, घुरहू पुर और तीसरिया में जागरूकता अभियान चलाया। अनुराधा ने लोगों को अपने किसी भी कार्ड की वैधता तिथि या ओटीपी नंबर किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें