चांदपुर क्षेत्र की गोकुल नगर कॉलोनी में रविवार की सुबह पूजा करने के दौरान दीया से साड़ी में आग लगने के कारण शकुंतला देवी (72) झुलस गईं। अस्पताल ले जाए जाने पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मंडुवाडीह थाना के चांदपुर क्षेत्र की गोकुल नगर कॉलोनी में शकुंतला देवी अपने बेटे हरीश, बहू और दो पोतों के साथ रहती थीं। सुबह पूजा के दौरान उनके बगल में जल रहा दीया उनकी साड़ी से छू गया। देखते ही देखते शकुंतला देवी आग की लपटों से घिर गईं।
उनकी चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़कर आए और आग बुझाए। उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।