सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मयंक सुल्तानपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 33 पदक जीतकर
धर्मापुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मयंक मझावर सुल्तानपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक हासिल किए। विद्यालय को प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 18 रजत एवं 8 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में देव सिंह ने व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब हासिल किया। जबकि बाल वर्ग में रिया यादव ने व्यक्तिगत चैंपियन शील्ड प्राप्त की। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में तेजल सिंह, सौम्या, अंशिका, शिवांगी चौहान, देव सिंह, रिया यादव, आदित्य यादव एवं आयुष यादव शामिल रहे। विद्यालय के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य कमलेश को विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय लोगों द्वारा शुभकामनाएं दी। विद्यालय के खेलकूद प्रमुख डब्ल्यूजी राजेश एवं किरण यादव के प्रति भी आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य कमलेश ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं आगामी 12 से 16 अक्तूबर तक देवरिया में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय खेलकूद में प्रतिभाग करेंगे। संवाद