फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के खरौझा गांव में शूटिंग करने पहुंची सारा अली खान, एक झलक पाने को फैंस हुए दीवाने

Sun, 08 Mar 2020 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के खरौझा गांव में चल रही फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग में शामिल होने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान पहुंचीं। अमोघ नारायण सिंह के बंगले में फिल्म की शूटिंग पूरी रात चली। सारा पर इस गांव की हवेली में दृश्य फिल्माया जाएगा। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार व साउथ के सुपर स्टार धनुष भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


शूटिंग करने आए लोगों ने बताया कि एक सप्ताह तक इस गांव सहित क्षेत्र के कई स्थानों पर शूटिंग होगी। इसके लिए स्थानों का चयन किया जा चुका है। वहीं सात मार्च से गांव के हवेली में सारा के कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे। सारा बनारस के एक होटल में अपनी टीम के साथ रुकी हैं।

यह पहला मौका है जब फैंस को फिल्म में साउथ सुपर स्टार धनुष, अक्षय कुमार और सारा को एक साथ पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म में सारा का डबल रोल है। इसमें सारा अली खान का किरदार बिहार की रहने वाली एक लड़की का होगा जो धनुष से रोमांस करती नजर आएंगी। धनुष दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। अक्षय कुमार का रोल भी काफी महत्वपूर्ण है। फिल्म में अक्षय और धनुष दोनों सारा अली खान से रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म अगले वर्ष वेलेंटाइन डे के आसपास रिलीज की जाएगी। फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी कार से उतरते ही सारा ने बढ़ाई युवाओं की धड़कनें
खरौझा गांव में फिल्म की शूटिंग करने पहुंची सारा अली खान ने युवाओं का दिल जीत लिया। ब्लैक रंग के गाउन, चश्मे और ऊंची हील की सैंडल पहने जैसे ही वह लग्जरी कार से नीचे उतरीं वहां मौजूद युवाओं के धड़कनें बढ़ गईं। शोर-शराबे के बीच वह हाथ हिलाते हुए हवेली में चली गई। वहां पुलिस के अलावा उनके निजी सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें